ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल–सीजन 7 में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
रायपुर: रैंप पर फैशन का ग्लैमर, प्रतिभाओं का आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती—इन तीनों का शानदार संगम रविवार को रायपुर के होटल हुकम्स ललित महल में देखने को मिला। आर्ना फाउंडेशन की प्रस्तुति में आयोजित ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल–सीजन 7 ने सौंदर्य और मॉडलिंग की दुनिया को महिला सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।


आयोजक रूना शर्मा के नेतृत्व में हुए इस भव्य आयोजन का केंद्रीय संदेश “Beauty with Purpose” रहा। मंच पर प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि आयोजन में भारतीय एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक परिधान, कला, हस्तशिल्प और आधुनिक फैशन का खूबसूरत मेल दिखाई दिया।

रैंप पर छाईं विजेता प्रतिभाएं
किड्स कैटेगरी में अदिति साहू ने सिल्वर विनर का खिताब हासिल किया, जबकि सानवी डालमिया पीपल्स चॉइस विनर रहीं। दिव्या लक्ष्मी सामंतरे फर्स्ट रनर-अप और स्वयंश्री भोई सेकंड रनर-अप रहीं। अदविका गुप्ता को क्राउन ऑफ एक्सीलेंस तथा यशस्वी साहू को ब्यूटी आइकॉन क्यूट का खिताब मिला।

मिस ब्यूटी आइकॉन इंडिया का ताज हर्षिका सोंधी के नाम रहा। सिद्धि सिंह ठाकुर फर्स्ट रनर-अप और भावना वैष्णव सेकंड रनर-अप रहीं।
स्टेट क्राउनिंग्स में मुस्कान शर्मा–मिस मध्य प्रदेश, तनीषा सक्सेना–मिस उत्तर प्रदेश, इशा राव–मिस ओडिशा, तनिष्का शर्मा–मिस छत्तीसगढ़ तथा निशा वैष्णव–मिस रॉयल्टी चुनी गईं।

श्रीमती कैटेगरी में भी दिखा ग्लैमर
श्रीमती सिल्वर कैटेगरी में पूजा बंसल विजेता रहीं। खुशबू शर्मा फर्स्ट रनर-अप और निशा मरकाम सेकंड रनर-अप रहीं। गोल्ड कैटेगरी में टीमा गौरांग ने विजेता का खिताब हासिल किया और उन्हें श्रीमती दार्जिलिंग का टाइटल भी मिला। सोनी सिंह फर्स्ट रनर-अप तथा सविता गुप्ता सेकंड रनर-अप रहीं।

विशेष राज्य एवं राष्ट्रीय टाइटल्स में मंजूश्री–श्रीमती ओडिशा, नम्रता तिवारी–श्रीमती छत्तीसगढ़ इंडिया और प्रिया सलूजा–श्रीमती राजस्थान चुनी गईं। डायमंड कैटेगरी में सीमा साव–मिसेज छत्तीसगढ़ इंडिया तथा निक्की शिफा–श्रीमती झारखंड रहीं।

सम्मान से बढ़ा मंच का गौरव
आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को विशेष सम्मानों से नवाजा गया। डॉ. विपुल चौधरी को आर्ना फाउंडेशन ब्रांड एंबेसडर, पूजा गुरदीप कौर को आइकॉन ऑफ एमपावरमेंट और कोली रोज को आइकॉन ऑफ इंस्पीरेशन सम्मान प्रदान किया गया। मानवता रत्न सम्मान–2026 सहित विभिन्न सम्मानों के माध्यम से समाजहित और मानवता के क्षेत्र में योगदान को भी सम्मानित किया गया। चर्चिका रानी बेहरा ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया विनर रहीं।

सेलिब्रिटी और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी
फैशन और ग्लैमर से सजे इस आयोजन में विनीता मलिक, सब्बी सूरी, फेमिना मिस इंडिया अनुष्का और सिमरन सचदेवा सहित कई विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथियों में त्रिलोक बरडिया, सुनील बलानी, संजय बघेल, अभिषेक अग्रवाल, मनोज जी, मिलना कुर्रे और नम्रता गुगलानी शामिल रहे। वहीं डॉ. पवित्र मोहन सामंत्रराय और आदित्य गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री के दिग्गजों का सहयोग
कार्यक्रम को ITSA Hospital और VLCC का विशेष सहयोग मिला। Sagar TMT, AT Buildcon, Sumit Jewellers और Pixel प्रमुख प्रायोजक रहे, जबकि Anjaneya University एजुकेशनल पार्टनर और VishwaBharti/VB Tower सपोर्टिंग पार्टनर रहे।

आयोजन की सफलता में पारिजात फैशन, लक्ष्मी बुटीक भिलाई, हर्षिता एसएम मेकअप स्टूडियो, एजी ज्वेलर्स, प्रिसा सॉफ्ट सॉल्यूशन, सलमा मेकओवर, ज्योमेट्री–द डिजाइन स्टूडियो, क्रेजी चैप्स, मोहोतो स्टूडियो, डोनेट थोड़ा सा, मेवरिक, रूपेश फोटोग्राफी, क्लासिक स्टूडियो, उत्सव, कोसा घर और लाहोटी मित्र मंडल सहित अनेक सहयोगियों की भूमिका रही।

आयोजन टीम ने संभाली कमान
कार्यक्रम को सफल बनाने में सागर नथानी, डॉ. विपुल चौधरी, सुनीता प्रधान, पूजा गुरदीप कौर, ज्योति सुंदरानी, सोनम सिंह राठौड़, सुधीर बारीक, बंटी चंद्राकर, जुबैराया चंद्राकर और श्वेता बवानकर सहित पूरी आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुंबई की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एवं फैशन क्रिएटर हर्षिता मोटवानी, सलमा अली, फैशन डिजाइनर सुरभि श्रीवास्तव, प्रशिल अगलावे और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सपना मोटवानी का भी विशेष योगदान रहा।

समापन अवसर पर आयोजक रूना शर्मा ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, अभिभावकों, निर्णायक मंडल, सेलिब्रिटी अतिथियों, प्रायोजकों, पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्यूटी आइकॉन इंडिया का उद्देश्य केवल ग्लैमर और फैशन तक सीमित नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को मंच देने के साथ भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण और समाजहित के संदेश को आगे बढ़ाना है।
ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल–सीजन 7 ने फैशन, सौंदर्य, मॉडलिंग, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को एक ही मंच पर प्रस्तुत कर रायपुर के फैशन कैलेंडर में एक यादगार अध्याय जोड़ा।