गदरपुर पुलिस ने बरामद किए 32 मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को

गदरपुर पुलिस ने बरामद किए 32 मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

 लोग बोले थैंक्यू गदरपुर पुलिस 

गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपकर राहत पहुंचाई। पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से अलग-अलग स्थानों और तिथियों में गुम हुए 32 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 5.15 लाख रुपये बताई गई है। इनमें चार आईफोन भी शामिल हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में गुम होने वाले मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गदरपुर पुलिस ने गुम मोबाइल फोन का विवरण CEIR पोर्टल पर अपलोड किया और लगातार निगरानी रखी। तकनीकी प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन की लोकेशन एवं उपयोग संबंधी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें बरामद करने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 32 मोबाइल फोन को बुधवार 26 अगस्त 2026 को उनके स्वामियों एवं आवेदकों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने गदरपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने में काफी मदद मिल रही है। इससे मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ ही आम लोगों को राहत पहुंचाने में पुलिस को सफलता मिल रही है।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, हेड कांस्टेबल  हरीश वर्मा, कांस्टेबल सआदत अली, कांस्टेबल  लक्ष्मण कुमार, कांस्टेबल  रवीन्द्र बिष्ट, महिला कांस्टेबल जानकी बुढ़लाकोटी और महिला कांस्टेबल ललिता कोरंगा शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले लोगों में भी भरोसा बढ़ा है।