पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर 'मिंटू' की अध्यक्षता में भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
गदरपुर। नगर पालिका परिषद गदरपुर कार्यालय में पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर 'मिंटू' की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत पंडित जी एवं जिला सह-प्रभारी
गदरपुर। नगर पालिका परिषद गदरपुर कार्यालय में पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर 'मिंटू' की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत पंडित जी एवं जिला सह-प्रभारी श्री नीलकंठ राणा जी के आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ पधारे जिला महामंत्री श्री गोविंद जी, श्री करण जी, मंडल मंत्री श्री प्रियांशु जी,श्री पीयूष आर्य जी जिला कोषाध्यक्ष श्री मुनी भुसरी जी, गदरपुर मंडल अध्यक्ष श्री तनुज गिल्होत्रा जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री विशद अरोड़ा जी, मंडल महामंत्री श्री समन मुंजाल जी एवं श्री सौरभ सैनी जी, मंडल मंत्री श्री अनमोल रेलहन जी, श्री रवि जी तथा श्री देवांश जी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर 'मिंटू' ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की तथा संगठन के कार्यों में युवाओं की सक्रिय भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर सभासद श्री सचिन गुप्ता जी, श्री रमन छाबड़ा जी, श्री अश्वनी कुमार जी, श्री सीताराम जी, श्री आकाश कोचर जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे


News Desk 

