गणतंत्र दिवस पर एलआईसी के प्लेटिनम क्लब मेंबर अशोक छाबड़ा सम्मानित
गदरपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम में उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व क्षमता के लिए अशोक छाबड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल एवं प्लेटिनम क्लब मेंबर को
गदरपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम में उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व क्षमता के लिए अशोक छाबड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल एवं प्लेटिनम क्लब मेंबर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। मण्डल कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। तिरंगे की छांव में हुए इस आयोजन ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की और उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत कर दिया।
समारोह के दौरान अशोक छाबड़ा को टीम लीडर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन, सतत लक्ष्य प्राप्ति और संगठनात्मक अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया। वर्षों की मेहनत, विश्वास आधारित कार्यशैली और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने एलआईसी में प्लेटिनम क्लब मेंबर का प्रतिष्ठित दर्जा हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक है, बल्कि उनके नेतृत्व में कार्य करने वाली पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को भी रेखांकित करती है।
सम्मान समारोह में मण्डल कार्यालय हल्द्वानी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। माननीय वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री डी.के. जोशी, मार्केटिंग विभाग से श्री के.एस. पंगती, विक्रय प्रबंधक श्री मोहन चन्द्रा (डिवीजनल CLIA) तथा प्रबंधक श्री राजेश तिवाड़ी ने अशोक छाबड़ा को सम्मानित करते हुए उनके कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि बदलते प्रतिस्पर्धी दौर में ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखना और टीम को प्रेरित करते हुए निरंतर लक्ष्य हासिल करना किसी भी संस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे अशोक छाबड़ा ने अपने कार्य से सिद्ध किया है।
वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री डी.के. जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। इस पहचान को सशक्त बनाने में ऐसे कर्मठ और ईमानदार टीम लीडर्स की अहम भूमिका होती है। वहीं, मार्केटिंग प्रमुख श्री के.एस. पंगती ने कहा कि एलआईसी का प्लेटिनम क्लब मेंबर बनना निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रमाण है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अशोक छाबड़ा ने भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी तथा समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने इसे अपनी पूरी टीम, ग्राहकों के विश्वास और परिवार के सहयोग का परिणाम बताया। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी एलआईसी और उद्योग व्यापार मंडल के माध्यम से समाज और संगठन के हित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।


News Desk 

