पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी के स्थानांतरण पर ऊधम सिंह नगर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई
ऊधम सिंह नगर में तैनात पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्री जितेन्द्र चौधरी के जनपद देहरादून स्थानांतरण होने पर पुलिस परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
एसएसपी अजय गणपति ने उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए अग्रिम दायित्वों हेतु दी शुभकामनाएं
ऊधम सिंह नगर में तैनात पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्री जितेन्द्र चौधरी के जनपद देहरादून स्थानांतरण होने पर पुलिस परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान एसएसपी अजय गणपति ने श्री जितेन्द्र चौधरी की कार्यशैली, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय कार्य किए गए। उन्होंने नवीन तैनाती एवं अग्रिम दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं भी दीं।
अपने कार्यकाल के दौरान श्री जितेन्द्र चौधरी ने जनपद ऊधम सिंह नगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान संचालित करने तथा नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने में भी उनका योगदान सराहनीय रहा।
विदाई समारोह में एसएसपी द्वारा श्री चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं जनपद पुलिस परिवार ने उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसपी सिटी रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर, सीएफओ, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


News Desk 

