प्रशासन की आड़ में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर की निष्पक्ष जांच को लेकर पत्रकारों के धरने का आज 14 वां दिन
जयपुर। प्रशासन की आड़ में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन लेने में राज्य सरकार द्वारा दिखाई जा रही हठधर्मिता
कल प्रधानमंत्री को बड़ी संख्या में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और समय की करी गई मांग
'16 अप्रैल, जयपुर चलों ' के आव्हान पर पुनः सैकड़ों पत्रकार एकत्रित होकर ठोस कार्रवाई होने तक जमे रहेंगे राजधानी में
जयपुर। प्रशासन की आड़ में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन लेने में राज्य सरकार द्वारा दिखाई जा रही हठधर्मिता के विरोध में पत्रकारों का जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने का आज 14 वां दिन है।
धरने के 12 वें दिन सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया और 13 वें दिन प्रधानमंत्री को आईएफडब्ल्यूजे संगठन की विभिन्न जिला व विधानसभा इकाइयों द्वारा ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग के साथ ही उनकी बालोतरा पचपदरा यात्रा के दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल को समय देने के लिए भी लिखा गया है।
संगठन का कहना है कि पिछले 14 दिनों से शांतिपूर्वक तरीके से दिए जा रहे धरने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों की मांग को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।
जिसे देखते हुए पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है इसलिए संगठन ने गुरुवार ,16 अप्रैल, को राजस्थान प्रदेश के पत्रकार साथियों से आव्हान किया हैं कि वह अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचे और यहां तब तक डटे रहे जब तक मुख्यमंत्री महोदय स्वयं ज्ञापन लेकर निष्पक्ष जांच के आदेश जारी नहीं कर देते हैं।
संगठन द्वारा राज्य सरकार को जगाने के लिए रविवार को एक टि्वटर अभियान भी चलाया जाएगा।


News Desk 

