पुलिस खेल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर का दबदबा, 161 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित तीन दिवसीय 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2026

पुलिस खेल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर का दबदबा, 161 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित तीन दिवसीय 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ और जीआरपी की कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा और जज्बे का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में आईजी कुमायूँ रेंज श्रीमती निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन सचिव अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न टीमों ने मार्च-पास्ट किया और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता के परिणामों में कुश्ती पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आईआरबी द्वितीय दूसरे और 40वीं वाहिनी पीएसी तीसरे स्थान पर रही। महिला कुश्ती वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, हरिद्वार द्वितीय और ऊधमसिंह नगर तृतीय रहा।

ग्रीको रोमन कुश्ती में 46वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम, आईआरबी द्वितीय ने द्वितीय और आईआरबी प्रथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने बाजी मारी। 40वीं वाहिनी दूसरे और एसडीआरएफ तीसरे स्थान पर रहा। महिला बॉक्सिंग में भी ऊधमसिंह नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नैनीताल द्वितीय और चम्पावत तृतीय रहा।

बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग में 40वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, आईआरबी द्वितीय दूसरे और एसडीआरएफ तीसरे स्थान पर रहा। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय ने प्रथम स्थान हासिल किया। 40वीं वाहिनी पीएसी द्वितीय और 31वीं वाहिनी पीएसी तृतीय रही। महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, ऊधमसिंह नगर द्वितीय और हरिद्वार तृतीय रहा।

समापन अवसर पर आईजी निवेदिता कुकरेती ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल पुलिसकर्मियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और टीम भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस टीम को बधाई दी। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और प्रतियोगिता ने पुलिस बल में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।