एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस – अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च
जनपद में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा एवं आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
जसपुर व काशीपुर क्षेत्र में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा संयुक्त रूप से निकाला गया फ्लैग मार्च
➡️ शांति व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
➡️ जनपद में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा एवं आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04.02.2026 को जनपद के जसपुर एवं काशीपुर क्षेत्रों में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।
➡️ फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा।
???? संयुक्त कार्रवाई का विवरण: कोतवाली जसपुर एवं कोतवाली काशीपुर पुलिस टीमों द्वारा पैरामिलेट्री फोर्स के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं घनी आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई।
???? सुरक्षा का भरोसा:
➡️ फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने गलियों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
???? एसएसपी के निर्देश:
➡️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा व त्योहारों के दौरान सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


News Desk 

