एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नशा तस्करों पर करारा प्रहार
ऊधमसिंहनगर जनपद में ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस
कोतवाली सितारगंज पुलिस ने 11.80 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
ऊधमसिंहनगर जनपद में ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी प्रहार कर रही है।
इसी क्रम में 06 फरवरी 2026 को कोतवाली सितारगंज पुलिस ने ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक परचून की दुकान से महिला नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 11.80 ग्राम स्मैक (हेरोइन) तथा स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹5700/- नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹01 लाख आँकी गई है, जो इस बात का संकेत है कि नशे का यह अवैध कारोबार किस स्तर तक फैल चुका है।
इस संबंध में कोतवाली सितारगंज पर FIR संख्या 54/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अंतर्गत ऐसी कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्ता
सीमा कौर, पत्नी प्रकाश सिंह उर्फ राजू सिंह
निवासी – ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म
कोतवाली – सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर
उम्र – 20 वर्ष
बरामदगी
11.80 ग्राम स्मैक (हेरोइन)
₹5700/- नकद (स्मैक बिक्री से प्राप्त)
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 प्रकाश चन्द्र भट्ट
म0उ0नि0 बबीता टम्टा
अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह
म0अ0उ0नि0 ममता कुटियाल
कांस्टेबल भवान सिंह
दीपक नेगी
देवेन्द्र कन्याल
भुवन चन्द्र आर्या


News Desk 

