गौरव सेनानी मिलन समारोह में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत
हल्द्वानी। हल्द्वानी वाटिका बैंक्वेट हॉल में आयोजित गौरव सेनानी मिलन समारोह में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश चन्द्र बेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी
हल्द्वानी। हल्द्वानी वाटिका बैंक्वेट हॉल में आयोजित गौरव सेनानी मिलन समारोह में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश चन्द्र बेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुकेश चन्द्र बेलवाल के गाल पर स्नेहपूर्वक हाथ फेरकर आत्मीय अभिवादन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले इस स्नेह और अपनत्व से अभिभूत बेलवाल ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत भावुक, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के प्रति सहज प्रेम और आत्मीय व्यवहार सभी को संगठन के लिए और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मुकेश चन्द्र बेलवाल ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा और राष्ट्रसेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान हम सभी का कर्तव्य है। वीर सैनिकों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक देशवासी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौरव सेनानी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


News Desk 

