हरिद्वार से मनेश्वर महादेव तक कांवड़ यात्रा पर निकले युवा फिल्म निर्माता कार्तिक पालीवाल

भारतीय फिल्म उद्योग के युवा फिल्म निर्माता एवं कास्टिंग डायरेक्टर कार्तिक पालीवाल ने पवित्र श्रावण मास में आस्था और सनातन परंपरा का संदेश देते हुए हरिद्वार से

हरिद्वार से मनेश्वर महादेव तक कांवड़ यात्रा पर निकले युवा फिल्म निर्माता कार्तिक पालीवाल

भारतीय फिल्म उद्योग के युवा फिल्म निर्माता एवं कास्टिंग डायरेक्टर कार्तिक पालीवाल ने पवित्र श्रावण मास में आस्था और सनातन परंपरा का संदेश देते हुए हरिद्वार से मनेश्वर महादेव तक की पावन कांवड़ यात्रा प्रारंभ की। गंगाजल लेकर वे भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं।
फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक पालीवाल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, अनुशासन और भगवान शिव के प्रति समर्पण का प्रतीक है। मनोरंजन जगत में सक्रिय रहने के बावजूद भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति उनकी आस्था हमेशा बनी रही है।
इस आध्यात्मिक यात्रा में महंत मयंक बुढ़लाकोटी, योगेश बुढ़लाकोटी, हर्षित बुढ़लाकोटी, तनुज सुयाल एवं कमलेश कर्नाटक सहित मनेश्वर महादेव टीम के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ यात्रा करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का संकल्प लिया।
श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का यह प्रेरणादायक संदेश युवाओं के बीच भी विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है।