होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन
वाराणसी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर वाराणसी में पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा होली मिलन समारोह
वाराणसी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर वाराणसी में पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन राणा जी मूवमेंट सभागार, अस्सी–लंका रोड, वाराणसी में किया गया।
इस कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों के साथ-साथ बुद्धिजीवी वर्ग और कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। जिसमें पूर्वांचल विद्युत निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता राकेश पांडे जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आशा सिंह जी भैया शेर सिंह जी आदि लोग उपस्थित रहे राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पूर्वांचल के कॉर्डिनेटर कमलाकर पांडे जी ने आयोजन का मुख्य उद्देश्य पत्रकार साथियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
वॉइस – चंद्र प्रकार सिंह भाजपा नेता ( प्रदेश अध्यक्ष सनातन रक्षक सेना उ. प्र)
चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं और समाज में सकारात्मक माहौल का निर्माण होता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए उत्साह और उमंग के साथ इस पर्व को मनाया।


News Desk 

