विभाजन विभीषिका 1947 में शहीद लाखों लोगों की स्मृति में किया 50 परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण
गदरपुर । विभाजन विभीषिका का दंश सहने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए जरूरतमंद 50 परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले नवोदय स्कूल के संस्थापक स्व.अशोक सिंह खेड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया नमन
गदरपुर । विभाजन विभीषिका का दंश सहने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए जरूरतमंद 50 परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर गदरपुर,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी प्रभजोत सिंह खेड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष गुप्ता,ग्राम प्रधान स्वदेश डंग,भाजयुमो कोषाध्यक्ष मुनी भुसरी, समाजसेवी गुरभगत सिंह बत्रा,साहिब सिंह बत्रा एवं परविंदर सिंह बत्रा गब्बर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया गया ।
वार्ड नंबर 10 आजाद नगर,तहसील गदरपुर,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड में सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा चलाए जा रहे हैं सिलाई प्रशिक्षण शिविर की बीस बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया । अपने संबोधन में प्रभजोत सिंह खेड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार परक शिक्षा अति आवश्यक है बालिकाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने परिवार का भली भांति पालन पोषण कर सकती है उन्होंने शुभकामनाओं के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बीस बालिकाओं को उपहार तथा 50 परिवारों को खाद्य सामग्री देकर सम्मानित किया।
वहीं उनके सुपुत्र प्रभजोत सिंह खेड़ा ने कहा कि वे अपने पिता स्वर्गीय अशोक सिंह खेड़ा जिनका समाज कल्याण के क्षेत्र में शिक्षा से संबंधित सेवाएं एवं जागरूकता ही उद्देश्य था जिस पर लगातार चलकर हम उनके उद्देश्य को आगे बढ़ाएंगे। संतोष गुप्ता ने कहा कि 1947 में लाखों लोगों द्वारा अपनी जानें गंवाकर भारत एवं पंजाब के बंटवारे का भीषण दर्द सहा और अपने परिजनों को खोया जिन्हें शत-शत नमन है, वही स्वर्गीय अशोक सिंह खेड़ा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाते हुए अपने शिक्षण संस्थान में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की ।
मुनी भुसरी ने कहा, रोजगार प्रशिक्षण के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर की सहायता के लिए उनके द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी । ग्राम प्रधान स्वदेश कुमार डंग एवं समाजसेवी साहिब सिंह बत्रा ने स्वर्गीय अशोक खेड़ा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए व्यापक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंघ ने बताया, विभाजन विभीषिका में सिख एवं हिंदू और पंजाबी समाज के करोड़ों लोगों ने अपना घर परिवार छोड़कर लाखों की संख्या में अपनी जान गंवाई उस समय के पीड़ित परिवार आज भी उस दंश को भूले नहीं है और सब कुछ गंवा कर भी मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजकों द्वारा समाजसेवी प्रभजोत सिंह खेड़ा, मुनी भुसरी,संतोष गुप्ता,स्वदेश डंग,गुरुभगत सिंह बत्रा एवं साहब सिंह बत्रा को सिरोपा भेंट कर और बैज लगाकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर हरभजन कौर, परमजीत कौर,भूपेंद्र कौर, सिलाई टीचर शाहीन, के अलावा सिमरन,राखी, सायरा,ज्योति,सुनीता, ज्योति रानी,पूजा,सोमवती, मनीषा,रोशनी,सायरीन,रेनू, गीता रानी,लीलावती, कौशल्या देवी,रेणु देवी, जोया,नीलम,कमलजीत कौर,हिना,मनप्रीत कौर, रीना,अनीता कौर,इकरा, मनजीत,पायल,सिमरन, पूनम,हिना,इल्मा,गुरमीत कौर,खुशी,रागिनी,कोमल, सीमा,रानी कौर,नीलम,भूरी, सायरा,जगवती,सिमरन, सर्वजीत,कलावती देवी,कौशल्या देवी,करन, हसन सिकंदर आदि थे।


News Desk 

