अपराध मुक्त देवभूमि की दिशा में बड़ी कार्रवाई: दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, पंप एक्शन गन और पिस्टल बरामद
जसपुर (ऊधमसिंहनगर), 24 मार्च 2026। उत्तराखंड को “अपराध मुक्त देवभूमि” बनाने के अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जसपुर (ऊधमसिंहनगर), 24 मार्च 2026। उत्तराखंड को “अपराध मुक्त देवभूमि” बनाने के अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जसपुर पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
संयुक्त टीम ने पतरामपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड कट पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए।
क्या-क्या मिला बरामद
02 पंप एक्शन गन (12 बोर)
02 पिस्टल (.32 बोर)
10 जिंदा कारतूस
01 स्विफ्ट डिजायर कार (UK04X6583)
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में शमशेर सिंह (निवासी ग्राम हाजिरो, जसपुर) और सिमरनदीप सिंह (निवासी अंजनिया फार्म, पुलभट्टा) शामिल हैं।
कैसे हुई गिरफ्तारी
एसएसपी के निर्देशन में चल रहे अवैध शस्त्र विरोधी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जसपुर पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
कानूनी कार्रवाई
इस मामले में कोतवाली जसपुर में FIR संख्या 109/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
टीम का सराहनीय कार्य
कार्रवाई में उप निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता, कांस्टेबल विक्रम सिंह, सुभाष चंद्र समेत एसटीएफ कुमाऊं की टीम शामिल रही।


News Desk 

