6.70 करोड़ की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा: नशा तस्करों की अवैध संपत्ति होगी कुर्क
रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड को “नशामुक्त और अपराधमुक्त देवभूमि” बनाने के अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तारी तक
रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड को “नशामुक्त और अपराधमुक्त देवभूमि” बनाने के अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए उनके आर्थिक तंत्र पर सीधा वार कर रही है।
एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने दो बड़े नशा तस्करों की करीब ₹6.70 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिफाकत: स्मैक तस्करी से बनाई ₹3.70 करोड़ की संपत्ति
थाना पुलभट्टा क्षेत्र में कुख्यात स्मैक तस्कर रिफाकत पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2025 में पुलिस चेकिंग के दौरान इस आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग तक कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर गिरफ्तार किया।
तलाशी में:
1060 ग्राम स्मैक
.315 बोर तमंचा
कारतूस
बरामद हुए थे।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने करीब ₹3.70 करोड़ की संपत्ति नशे के कारोबार से खड़ी की। अब इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए SAFEMA/NDPS, नई दिल्ली में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रिफाकत का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है—हत्या, NDPS, गैंगस्टर एक्ट समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं।
संजय गुप्ता: 434 किलो गांजा तस्करी का सरगना, ₹3 करोड़ पर कार्रवाई ।दूसरे मामले में गांजा तस्करी के सरगना संजय गुप्ता पर शिकंजा कसा गया है।11 अप्रैल 2025 को पुलिस ने एक वाहन से 434.748 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। जांच में सामने आया कि:संजय गुप्ता ही मुख्य सरगना है दूसरे राज्यों से गांजा लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करता था,बचने के लिए गाड़ियां दूसरों के नाम पर चलाता था।पुलिस जांच में आरोपी की करीब ₹3 करोड़ की संपत्ति सामने आई, जिसमें प्लॉट, दुकानें, मकान और वाहन शामिल हैं। अब इस संपत्ति को NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत कुर्क किया जाएगा।
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि “नशे से कमाई गई एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा। अपराध से अर्जित संपत्ति किसी भी हाल में नहीं छोड़ी जाएगी।”


News Desk 

