ऑपरेशन प्रहार: गदरपुर पुलिस ने NDPS एक्ट में वांछित महिला तस्कर साईन को दबोचा

गदरपुर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। NDPS एक्ट

ऑपरेशन प्रहार: गदरपुर पुलिस ने NDPS एक्ट में वांछित महिला तस्कर साईन को दबोचा

गदरपुर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। NDPS एक्ट में वांछित और फरार चल रही महिला तस्कर साईन पत्नी शाकिर उर्फ नक्टा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला लंबे समय से फरार थी और स्मैक तस्करी के कई मामलों में वांछित चल रही थी।
पुलिस के अनुसार 24 जनवरी 2026 को ANTF कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर और गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने करतारपुर रोड तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को स्कूटी सहित रोका था। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 112 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में नाबालिग ने बताया था कि यह स्मैक उसकी मां साईन और पिता शाकिर उर्फ नक्टा ने उसे दी थी। इस मामले में कोतवाली गदरपुर में FIR संख्या 26/2026 के तहत NDPS एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने साईन को रुद्रपुर के भूतबंगला हनुमान मंदिर के पास गली नंबर-1 से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि साईन एक शातिर अपराधी है, जो अपने पति शाकिर उर्फ नक्टा के साथ मिलकर लंबे समय से स्मैक तस्करी का नेटवर्क चला रही थी। उसके खिलाफ NDPS एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। उसका पति शाकिर उर्फ नक्टा भी 27 मार्च 2026 को पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार, रघुवर सिंह, विजय लक्ष्मी और गायत्री कार्की शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी