राजनीति नहीं समाजसेवा ही मिशन: लाल बादशाह

गदरपुर क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले Lal Badshah Lal Mohammad आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पेशे से प्रोपर्टी डीलर होने के बावजूद

राजनीति नहीं समाजसेवा ही मिशन: लाल बादशाह

हर जाति के लोगों की करते हैं मदद

   प्रदीप फुटेला 
गदरपुर क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले Lal Badshah Lal Mohammad आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पेशे से प्रोपर्टी डीलर होने के बावजूद उन्होंने समाजसेवा को अपना मिशन बना लिया है। खास बात यह है कि वे हमेशा मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहकर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।
लाल बादशाह लाल मुहम्मद ने अब तक दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी जगाई है। उन्होंने 50 जरूरतमंद लोगों का निशुल्क इलाज करवाकर मानवता की मिसाल पेश की। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 15 बच्चों की स्कूल फीस भरकर उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद की। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है।
सर्दियों के मौसम में उन्होंने करीब 2000 जरूरतमंद लोगों को रजाइयां वितरित कीं, ताकि गरीब परिवार ठंड से बच सकें। इसके अलावा 1500 राशन किट बांटकर उन्होंने सैकड़ों परिवारों तक राहत पहुंचाई। कोरोना काल और आर्थिक संकट के समय भी वे लगातार जरूरतमंदों की मदद करते रहे।
समाज में बढ़ती नशे की समस्या को देखते हुए लाल बादशाह ने युवाओं को नशे से दूर करने की दिशा में भी काम किया। उन्होंने 10 युवाओं को नशामुक्त करने में मदद की और उन्हें नई जिंदगी की राह दिखाई। उनका कहना है कि युवा यदि सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज और देश दोनों मजबूत बनते हैं।
सबसे प्रेरणादायक कार्यों में उनका गरीब परिवारों की बेटियों की शादी करवाना भी शामिल है। उन्होंने अब तक 50 जोड़ों की निशुल्क शादी करवाई और कई मामलों में दहेज का पूरा खर्च भी स्वयं उठाया। उनके इस प्रयास से अनेक गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
लाल बादशाह लाल मुहम्मद का कहना है कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि समाजसेवा है। वे बिना किसी प्रचार-प्रसार के लोगों की मदद करना पसंद करते हैं। क्षेत्र में उनके कार्यों की लोग खुले दिल से सराहना कर रहे हैं और उन्हें गरीबों का सच्चा हमदर्द बताया जा रहा है।