छत्तीसगढ़ की रूना शर्मा अत्री होंगी , द एक्टिविस्ट नेशनल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
रायपुर/छत्तीसगढ़। समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय श्रीमती रूना शर्मा अत्री का चयन प्रतिष्ठित द एक्टिविस्ट नेशनल अवॉर्ड 2026 के लिए किया गया है।
रायपुर/छत्तीसगढ़। समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय श्रीमती रूना शर्मा अत्री का चयन प्रतिष्ठित द एक्टिविस्ट नेशनल अवॉर्ड 2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए प्रदान किया जा रहा है।
रायपुर निवासी रूना शर्मा अत्री ने सौंदर्य, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और महिला उत्थान के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह एक कुशल कॉस्मेटोलॉजिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। इसके साथ ही वह मिसेज इंडिया इंटरनेशनल के रूप में भी देशभर में चर्चित रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपलब्धियों के माध्यम से न केवल स्वयं को स्थापित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम भी गौरवान्वित किया है।
रूना शर्मा अत्री वर्तमान में ब्यूटी आईकॉन इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं तथा आर्ना फाउंडेशन की संस्थापिका के रूप में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, पशु-पक्षी संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय मानी जाती है। समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
रूना शर्मा अत्री को देश-विदेश में अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनका चयन होना केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गौरव का विषय माना जा रहा है।
सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रूना शर्मा अत्री आज उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने हौसले, मेहनत और समर्पण से नई ऊंचाइयों को छूना चाहती हैं।


News Desk 

