आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्रों ने दो दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर में प्रतिभाग किया
हल्द्वानी। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नैनीताल के सहयोग से स्वस्त्यायन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लामाचौड़ में दो दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का आयोजन किया गया।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नैनीताल के सहयोग से स्वस्त्यायन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लामाचौड़ में दो दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण गुणों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
हल्द्वानी। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नैनीताल के सहयोग से स्वस्त्यायन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लामाचौड़ में दो दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण गुणों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ की विशेष सहभागिता रही। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, सलाहकार बी.एस. भाकुनी एवं वंदना शर्मा के मार्गदर्शन में 22 छात्र-छात्राओं ने शिविर में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने स्काउट एवं गाइड की विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।
शिविर का मार्गदर्शन स्काउट मास्टर कमलेश सती एवं भीमताल के ब्लॉक सचिव संतोष जोशी ने किया। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग की विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिला समिति सदस्य अनुराधा पांडेय एवं सरिता सामंत की उपस्थिति और प्रोत्साहन ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
शिविर में व्हाइटहॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, केवीएम स्कूल, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल और स्वस्त्यायन स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दूसरे दिन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स टीम के नरेंद्र शाह ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के आवश्यक उपायों का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अलावा कैंप फायर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न गतिविधियों ने शिविर को सीखने, सहयोग और रोमांच से भर दिया।
दो दिवसीय शिविर का समापन अनुशासन, सेवा, एकता और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देते हुए हुआ। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने शिविर के अनुभवों को जीवन के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं।


News Desk 

