उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाएँ 2026: अपर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

रूद्रपुर 18 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद वर्ष 2026 की आगामी 21 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन एवं पारदर्शी व नकल विहिन

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाएँ 2026: अपर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

रूद्रपुर 18 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद वर्ष 2026 की आगामी 21 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन एवं पारदर्शी व नकल विहिन परीक्षा कराना हम सब की जिम्मेदारी होगी, इसलिये सभी गम्भीरता से लेते हुये कार्यो व दायित्वों का सम्पादन करना सुनिश्चित करेगें। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते हुये दिए ।  

       अपर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि चेकिंग मुख्य गेट पर ही हो ताकि किसी भी प्रकार का अनुचित साधन परीक्षा कक्ष तक पहुँच ही न सकें। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य नकल को रोकना है, परीक्षार्थियों को डराना नही। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रो में पेयजल व विद्युत व्यवस्था सुचारू हो एवं संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों विशेष नजर रखी जाये। उन्होने कहा कि प्रश्नपत्र खोलने से पहले भलिभाँति जाँच कर ले ताकि निर्धारित तिथि का प्रश्नपत्र ही परीक्षा कक्ष में खोला जा सकें। उन्होने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन या कोई अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित होगा, इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये, यदि लापरवाही प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर अपने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये ताकि ससयम उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से परीक्षा कराना केन्द्र प्रभारी व कस्टोडियन की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित डबल लॉक में रखना सुनिश्चित करेगें। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों की 100 गज की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी।

       मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में जनपद के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के कुल 39924 छा़त्र-छात्राएं सम्मिलित होगें। जिसमे हाईस्कूल परीक्षा में 10336 बालक संस्थागत, 10714 बालिका संस्थागत, 170 बालक व्यक्तिगत, 142 बालिका व्यक्तिगत अर्थात कुल 21362 बालक/बालिका हाई स्कूल परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट परीक्षा में 8355 बालक संस्थागत, 9442 बालिका संस्थागत, 414 बालक व्यक्तिगत व 351 बालिका व्यक्तिगत कुल 15945 बालक/बालिकाएं इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। श्री रावत ने बताया कि शान्तिपूर्ण परीक्षाएं सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 110 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमे 101 मिश्रित परीक्षा केन्द्र व 09 एकल परीक्षा केन्द्र है। जनपद में 37 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील है। उन्होने बताया कि सबसे अधिक परीक्षार्थी वाला परीक्षा केन्द्र देशबन्धु इ.का. पिपलिया नं0-1 गदरपुर है जिसमे कुल 12x40 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। इसी प्रकार सबसे छोटा परीक्षा केन्द्र रा0उ0मा0वि0  तीरथ जसपुर है जिसमे 60 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। उन्होने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जो पूर्ण परीक्षा अवधि में 24ग7 खुला रहेगा। उन्होने बताया कि किसी प्रकार की समस्या या परेशान होने पर कन्ट्रोल रूम के मोबाईल नं0-9759422324, 7895945044 व 9760663559 पर सम्पर्क कर सकते है।

     बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य उपस्थित थें।