जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी आधार-पैन बनाने वाला गिरफ़्तार, बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद

रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर), 17 फरवरी 2026। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर

जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी आधार-पैन बनाने वाला गिरफ़्तार, बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद

रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर), 17 फरवरी 2026। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड सेंटर का भंडाफोड़ किया है।
ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र स्थित मछली मार्केट रोड पर संचालित “गंगवार जनसेवा केन्द्र” नामक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और उन्हें तैयार करने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर छापा

पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम ने एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। दुकान में अवैध रूप से आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे थे।
छापेमारी के दौरान अभियुक्त चेतन कुमार (21 वर्ष) पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम एन्चौरा, थाना पटवाई, जिला रामपुर (उ.प्र.), हाल निवासी गड्ढा कॉलोनी शिमलाबहादुर, थाना ट्रांजिट कैम्प, को मौके से गिरफ्तार किया गया।

PIXELLAB एप से करता था एडिटिंग

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह PIXELLAB एप्लीकेशन की मदद से ग्राहकों की फोटो, नाम और पता एडिट कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अंकतालिकाएं तैयार करता था। इन दस्तावेजों का उपयोग सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी पाने के लिए किया जाता था।
दुकान की तलाशी में कंप्यूटर सिस्टम पर फर्जी मार्कशीट की डिजिटल प्रतियां खुली मिलीं। मोबाइल फोन और सिस्टम से भी बड़ी संख्या में कूटरचित दस्तावेजों के डेटा बरामद किए गए।
बरामदगी का विवरण
01 प्रिंटर
01 मॉनिटर/डेस्कटॉप
01 सीपीयू
01 कीबोर्ड
01 माउस
01 बायोमैट्रिक स्कैनर
फर्जी आधार कार्ड – 40
फर्जी पैन कार्ड – 53
कूटरचित अंकतालिकाएं व फोटोशीट पेपर
01 मोबाइल फोन (POCO कंपनी)
मुकदमा दर्ज
अभियुक्त के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प में एफआईआर संख्या 58/2026 धारा 318(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और संभावित अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
संयुक्त टीम
कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारी शामिल रहे:
उ0नि0 विपिन जोशी (एसटीएफ)
उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल (एसटीएफ)
उ0नि0 अकरम अहमद (कोतवाली ट्रांजिट कैम्प)
अ0उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बबाड़ी
पुलिस की अपील
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फर्जी दस्तावेज बनवाने या उनका उपयोग करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।