सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की पहल: ‘बेटी भविष्य योजना’ शुरू

समाजसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम उठाते हुए सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट ने ‘बेटी भविष्य योजना’ की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर

सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की पहल: ‘बेटी भविष्य योजना’ शुरू

(रिदम चडडा और रशमीत कौर बिंद्रा  ने शुरू की फ्री चैरिटी )

समाजसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम उठाते हुए सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट ने ‘बेटी भविष्य योजना’ की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों और महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। ट्रस्ट की फाउंडर ओर नेशनल प्रेसिडेंट रश्मीत कौर बिंद्रा,स्टेट प्रेसिडेंट और नेशनल ब्रांड एंबेसडर रिदम चडडा इस अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही हैं।
इस योजना के तहत छोटी बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उनकी एलआईसी पॉलिसी बिल्कुल मुफ्त कराई जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए एक्सीडेंटल इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आकस्मिक परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके।
ट्रस्ट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दे रहा है। इसके लिए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे और विभिन्न प्रकार के फ्री कोर्सेज के माध्यम से कौशल विकास भी कराया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने सेनेटरी नैपकिन वितरित किए जाएंगे, ताकि स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।
बुजुर्ग महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया गया है। उन्हें नियमित रूप से राशन और मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे उनका जीवन आसान बन सके। इसके अलावा ट्रस्ट बच्चों की शिक्षा को भी प्राथमिकता दे रहा है। जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस और स्टेशनरी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।
रिदम चडडा और रशमीत कौर बिंद्रा का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। ट्रस्ट का मानना है कि यदि बेटियों और महिलाओं को सही अवसर और सहयोग मिले, तो वे न केवल अपना बल्कि पूरे समाज का भविष्य बदल सकती हैं।
‘बेटी भविष्य योजना’ एक सकारात्मक पहल है, जो समाज में जागरूकता और सहयोग की नई मिसाल पेश कर रही है।