कुमाऊं में रिश्वतखोरी,विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, रंगें हाथ पकड़ा ये अफसर

 उत्तराखंड की कुमाऊं मंडल में भृष्टाचार के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है,किच्छा में विजिलेंस टीम ने ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12

कुमाऊं में रिश्वतखोरी,विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, रंगें हाथ पकड़ा ये अफसर

 उत्तराखंड की कुमाऊं मंडल में भृष्टाचार के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है,किच्छा में विजिलेंस टीम ने ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12 हजार रु० की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी ने लकड़ी के ठेकेदार से आम के पेड़ काटने की अनुमति देने की एवज में यह रिश्वत ली।
       जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई,कि वह लकड़ी का ठेकेदार है और पिछले 5-6 वर्षो से यह काम कर रहा है, उसने गऊघाट में कास्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे और उनके काटने की अनुमति लेना आवश्यक था।
      शिकायत में कहा गया कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने कुल 16 पेड़ों को काटने की अनुमति देने के लिए 12000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए गए। तत्पश्चात टीम ने ट्रैप योजना बनाई और शिकायत कर्ता को तय राशि के साथ आरोपी के कार्यालय भेजा,जैसे ही पांडे ने 12 हजार राशि को  स्वीकारा,विजिलेंस टीम द्वारा उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया।