जिहादी को जेल होगी', बोले सनोज मिश्रा, मोनालिसा का फरमान संग कराएंगे तलाक

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नाबालिग होने की शिकायत पर नोटिस जारी कर

जिहादी को जेल होगी', बोले सनोज मिश्रा, मोनालिसा का फरमान संग कराएंगे तलाक

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नाबालिग होने की शिकायत पर नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं. इस बीच फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भगवान का धन्यवाद करते हुए न्याय की उम्मीद जताई है.महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले और फरमान की शादी विवादों में आ गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नाबालिग होने की शिकायत पर नोटिस जारी किया है और जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर महादेव का शुक्रिया अदा किया है.

अन्याय के खिलाफ जीतेंगे सनोज मिश्रा?

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो भगवान शिव की आराधना करते दिख रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- महादेव जल्दी ही मेरा वनवास खत्म करेंगे कानून ने अपना काम शुरू कर दिया है. मोनालिसा के लव जिहाद में फंसने के बाद मैंने सारे काम छोड़कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू की. अब इसका असर दिखाई देने लगा है. हम जल्दी ही विजयी हो सकते हैं और षडयंत्र करने वाले जिहादी को जेल होगी.