प्रभारी मंत्री गणेश जोशी का दो दिवसीय रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम जारी

रुद्रपुर, 24 जनवरी,2025(सू0वि0)- माननीय मंत्री, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड व प्रभारी मंत्री गणेश

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी का दो दिवसीय रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम जारी

रुद्रपुर, 24 जनवरी,2025(सू0वि0)- माननीय मंत्री, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड व प्रभारी मंत्री गणेश जोशी दिनाँक 25 जनवरी दिन रविवार को प्रातः10:30 बजे एनेक्सी भवन, पन्तनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:00 बजे बूथ संख्या-156 ग्राम बागवाला रुद्रपुर राजीव शुक्ला के निवास पर पहुँच कर मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे इसके उपरांत 12:10 बजे राजकीय इण्टर कॉलेज बागवाला में पहुँच कर "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तदोपरांत अपराह्न 03:00 बजे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

माननीय मंत्री दिनाँक 26 जनवरी दिन सोमवार को प्रातः 10:50 बजे एनेक्सी भवन, पन्तनगर से प्रस्थान कर 11:00 बजे पुलिस लाईन, परेड ग्राउंड पहुँच कर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे इसके उपरांत माननीय मंत्री 14:30 बजे पुलिस लाईन रुद्रपुर से देहरादून के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।