तलवार लेकर हत्या की नीयत से दहशत फैलाने वाला शातिर गिरफ्तार, SSP अजय गणपति की सख्ती से आरोपी दबोचा

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड को अपराधमुक्त एवं भयमुक्त बनाने के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उधम सिंह

तलवार लेकर हत्या की नीयत से दहशत फैलाने वाला शातिर गिरफ्तार, SSP अजय गणपति की सख्ती से आरोपी दबोचा

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड को अपराधमुक्त एवं भयमुक्त बनाने के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक शातिर आरोपी को तलवार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या की नीयत से घूम रहा था और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 जून 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति तलवार से हमला करते हुए वाहन में तोड़फोड़ कर क्षेत्र में भय एवं दहशत का माहौल बनाता दिखाई दिया। वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने क्षेत्राधिकारी नगर विभव सैनी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना चौकी रम्पुरा क्षेत्र के प्रीत विहार की है। प्रीत विहार निवासी रेहान पुत्र मोहम्मद अहमद का पारिवारिक विवाद उसके रिश्तेदार कादिर निवासी रेशमबाड़ी से चल रहा था। आरोप है कि कादिर तलवार लेकर रेहान के घर पहुंचा और उस पर जानलेवा हमला करने की फिराक में था। हालांकि, रेहान ने सीसीटीवी कैमरों में आरोपी को देख लिया, जिससे उसने मुख्य गेट नहीं खोला।
अपने मंसूबों में नाकाम रहने के बाद आरोपी ने गुस्से में घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और क्षेत्र में दहशत फैलाकर मौके से फरार हो गया। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 273/2026 के तहत धारा 324(4), 351(2), 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कादिर पुनः तलवार लेकर ब्लॉक रोड क्षेत्र में घूम रहा है और पीड़ित की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को घटना में प्रयुक्त तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया।
तलवार बरामद होने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं की भी बढ़ोत्तरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
कादिर पुत्र शब्बीर, निवासी वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी:
घटना में प्रयुक्त एक अदद तलवार।
इस संबंध में एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को चुनौती देने, आमजन में भय और दहशत का माहौल पैदा करने तथा अपराध के माध्यम से समाज की शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उधम सिंह नगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी।