घर में बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट व बाइक चोरी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर/पुलभट्टा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उधम सिंह नगर अजय गणपति के सख्त निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान

घर में बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट व बाइक चोरी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर/पुलभट्टा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उधम सिंह नगर अजय गणपति के सख्त निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुलभट्टा पुलिस ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट एवं मोटरसाइकिल चोरी की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए मामले में वांछित तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

इस मामले में थाना पुलभट्टा पुलिस पूर्व में दो अभियुक्तों को लूट के माल एवं अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं तीसरे वांछित अभियुक्त की तलाश जारी थी। इसी क्रम में दिनांक 04 जून 2026 को पुलिस टीम ने मु0एफआईआर संख्या-11/2026 धारा 309(3) बीएनएस तथा मु0एफआईआर संख्या-12/2026 धारा 305/3(5) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील मियां पुत्र हसीन मियां, निवासी ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए जेवरात तथा 30 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बरामद जेवरात में एक जोड़ी कान के रिंग (पीली धातु) एवं एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल कुल तीनों अभियुक्त अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त

शकील मियां पुत्र हसीन मियां, निवासी ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली (उ.प्र.), उम्र लगभग 32 वर्ष।

बरामदगी

- 01 अदद तमंचा 315 बोर
- 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
- 01 चोरी की मोटरसाइकिल
- एक जोड़ी कान के रिंग (पीली धातु)
- एक जोड़ी पायल (सफेद धातु)
- ₹30,000 नगद

पुलिस टीम

- उ0नि0 दिनेश चन्द्र भट्ट
- उ0नि0 धीरज वर्मा
- अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
- हे0का0 संजू राम
- का0 मनोज मेहरा