बीमारियों से बचाव करती है “IMMBO”

रुद्रपुर। आयुर्वेद के क्षेत्र में एलर्जिक राइनाइटिस (Allergic Rhinitis) के उपचार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। इसी क्रम में “IMMBO” नामक आयुर्वेदिक

बीमारियों से बचाव करती है  “IMMBO”

16 मई को होगी  चंद्र प्रकाश रसशाला में राज्य स्तरीय कार्यशाला 

सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे मौजूद 

रुद्रपुर। आयुर्वेद के क्षेत्र में एलर्जिक राइनाइटिस (Allergic Rhinitis) के उपचार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। इसी क्रम में “IMMBO” नामक आयुर्वेदिक औषधि पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह औषधि वर्ष 1997 में प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य Balendu Prakash द्वारा विकसित की गई थी।
बताया गया कि “IMMBO” 18 प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटियों एवं मंडूर भस्म का संयोजन है, जिसे विशेष रूप से एलर्जिक राइनाइटिस के उपचार के लिए तैयार किया गया है। इस औषधि पर विभिन्न प्रायोगिक अध्ययनों के साथ-साथ क्लिनिकल रिसर्च भी किए गए हैं।
कानपुर स्थित GSVM Medical College तथा केरल के Maulana Hospital Perinthalmanna में किए गए Randomized Controlled Trial (RCT) में यह औषधि एलर्जिक राइनाइटिस के उपचार में प्रचलित आधुनिक दवा लेवोसेटिरीज़िन की तुलना में अधिक प्रभावी पाई गई।
आयोजकों के अनुसार, संगोष्ठी में आयुर्वेद एवं आधुनिक चिकित्सा के विशेषज्ञ इस औषधि के प्रभाव, वैज्ञानिक परीक्षणों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Bhatt सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।