ब्रेकिंग न्यूज: राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, बोले जल्द फिर होगी मुलाकात
देहरादून: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के
देहरादून: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते4जून को अल्मोड़ा और पौड़ी तथा 5 जून को देहरादून में होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए है।
कांग्रेसियों की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पंतनगर पहुंच चुके थे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा के लिए रवाना होने वाले थे,लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान संभव नही हो सकी। राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे राहुल गांधी के इस दौरे के स्थगित होने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उनके आगामी उत्तराखंड दौरे का इंतजार रहेगा।
जल्द फिर उत्तराखंड आने का दिया भरोसा?
राहुलगांधी ने अपने संदेश में कहां
कि वह निकट भविष्य में फिर उत्तराखंड आएंगे और प्रदेश की जनता से सीधे संवाद करेंगे, उन्होने कहां कि उन्हें उत्तराखंड से विशेष लगाव है। यहां के लोगों से मिलने के लिए जल्दी नया कार्यक्रम तय करेंगे।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


News Desk 

