अवैध वसूली और रंगदारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर गिरफ्तार

गदरपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी की अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऊधम

अवैध वसूली और रंगदारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर गिरफ्तार

डंपर चालकों में दहशत फैलाने वाले गिरोह पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा प्रहार, लूटा गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार बरामद

गदरपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी की अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने अवैध वसूली और रंगदारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डंपर चालकों में भय का माहौल बनाकर अवैध वसूली कर रहे थे। विरोध करने पर युवक से मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार एवं लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, वादी फईम अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी ग्राम सरोवरनगर ने कोतवाली गदरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 01 जून 2026 को उसका भाई वरीस अहमद रुद्रपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान मसीत गांव जाने वाली सड़क पर मुख्य आरोपी विकास सागर अपने साथियों अमित सागर, प्रदीप दिवाकर और गोलू कोटिया के साथ कार में आया तथा वरीस अहमद को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया।
विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने बल प्रयोग करते हुए उसका OPPO कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी विकास सागर शिकायतकर्ता के भाई से पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई का भय दिखाकर प्रतिमाह करीब ₹35 हजार की रंगदारी वसूलता था। मोबाइल में आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य होने के कारण उसे छीना गया था।
मामले में कोतवाली गदरपुर में मु0अ0सं0 147/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने 04 जून 2026 को डिवाइन सिटी कॉलोनी, छतरपुर रुद्रपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार करते हुए गुलरभोज फ्लाईओवर के पास झाड़ियों से लूटा गया OPPO A-78 मोबाइल फोन बरामद कराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर तथा फोन को फॉर्मेट कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर चुके थे। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बलैनो कार संख्या UK06BH8088 को भी कब्जे में लिया गया है।