श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट ने ग्रामीणों को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

रुद्रपुर। लालपुर ग्रामीण क्षेत्र को मिला मानवीय सेवा का सहारा, श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट ने भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर रुद्रपुर के लालपुर ग्रामीण क्षेत्र में मानव

श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट ने ग्रामीणों को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

रुद्रपुर। लालपुर ग्रामीण क्षेत्र को मिला मानवीय सेवा का सहारा, श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट ने भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
रुद्रपुर के लालपुर ग्रामीण क्षेत्र में मानव सेवा की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट रुद्रपुर द्वारा लालपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक शव संरक्षण फ्रीजर भेंट किया गया है। इस पहल से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें किसी अपने के निधन के बाद अंतिम संस्कार से पूर्व शव को सुरक्षित रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
ट्रस्ट के मुख्य सेवादार हरविन्दर सिंह चुध के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। इस संबंध में समाजसेवी सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि ग्राम लालपुर व आसपास के क्षेत्रों में अब तक शव को सुरक्षित रखने के लिए कोई उपयुक्त संसाधन उपलब्ध नहीं था। विशेषकर गर्मी के मौसम या दूर से परिजनों के आने की स्थिति में परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी सुरजीत सिंह ग्रोवर ने समाधान की पहल की और शव संरक्षण फ्रीजर भेंट किया।
उन्होंने कहा कि यह सेवा किसी एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए है, ताकि दुःख की घड़ी में किसी को असहाय महसूस न करना पड़े। सेवा का उद्देश्य केवल सुविधा देना नहीं, बल्कि पीड़ा में सहभागी बनना है।
फ्रीजर भेंट किए जाने के अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर सन्ता बाबा जी, गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य गुरुचरन सिंह, अमर सिंह, पाहवा जी, नरेंद्र सिंह सलूजा, लक्खा चुघ, सुमित चुघ, कर्मजीत सिंह लक्की, लवली पाहवा, बंटी खुराना, ट्रस्ट के सदस्य लक्की चिलाना, सिमरन चावला, सन्नी गाबा, नीरज उपाध्याय, पं. जितेन्द्र शर्मा, अरुण चुध, गुरनाम सिंह, मन्नी खेरा, प्रीति धीर, ममता जीना, इकबाल भाई, डॉ. सर्वजीत सिंह, ग्राम प्रधान सन्नी कमरा, जे.पी. तिवारी, मयंक तिवारी, बलजीत गाबा, दीपक मिश्रा, राजेश पांडेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की ओर से समाजसेवी सुरजीत सिंह ग्रोवर का आभार व्यक्त किया गया और उनके इस सेवा भाव को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया।