दिल्ली की मॉडल दीपांविता का ब्रांड एलिवेटर कंपनी ने मिशो ब्रांड के विंटर कलैक्शन का कराया शूट
दिल्ली की उभरती हुई मॉडल दीपांविता इन दिनों फैशन इंडस्ट्री में खूब चर्चा बटोर रही हैं। वजह है—मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी Meesho का नया विंटर सीजन ब्रांड शूट, जिसमें दीपांविता प्रमोशन
दिल्ली की उभरती हुई मॉडल दीपांविता इन दिनों फैशन इंडस्ट्री में खूब चर्चा बटोर रही हैं। वजह है—मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी Meesho का नया विंटर सीजन ब्रांड शूट, जिसमें दीपांविता प्रमोशन करती हुई नजर आईं। यह शूट न सिर्फ उनके करियर के लिए बड़ा मौका साबित हुआ, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। फ़ैशन ब्रांड Elevator Company ने एक शो का आयोजन किया, जिसमें मिस दिपन्विता को प्लस साइज़ कैटेगरी में विंटर वियर शूट कलेक्शन के लिए ब्रांड एंबेसडर ऑफ़ द ईयर चुना गया।यह चयन Meesho ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर उनके विज्ञापन अभियान के लिए किया गया है।
ब्रांड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, Elevator कंपनी Meesho ने इस बार अपने विंटर कलेक्शन को युवाओं की पसंद के हिसाब से प्रमोट करने का प्लान बनाया था, जिसमें दीपांविता का लुक, आत्मविश्वास और कैमरा प्रेज़ेंस कंपनी की पहली पसंद बनकर सामने आए। शूट के दौरान उन्होंने जैकेट्स, वूलन को-ऑर्ड सेट्स, जैसे कई आउटफिट्स में पोज़ दिए, जिन्हें दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया।
दीपांविता के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जारी किए गए बिहाइंड-द-सीन वीडियो तेजी से वायरल हुए। फैशन विशेषज्ञों का मानना है कि इस ब्रांड शूट के बाद दीपांविता अब बड़े फैशन लेबल्स के लिए भी एक मजबूत कंटेंडर बन गई हैं।
फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि नई पीढ़ी की यह मॉडल अपने काम में प्रोफेशनलिज़्म और मॉडर्न स्टाइल का ऐसा मिश्रण लेकर आती हैं, जो आज के डिजिटल मार्केटिंग दौर में ब्रांड्स के लिए बेहद जरूरी है।
दीपांविता ने खुद कहा कि बड़े प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनना उनके करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है और वे आगे भी ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहेंगी, जो युवाओं की पसंद को प्रतिबिंबित करते हों।
कुल मिलाकर, यह शूट दीपांविता के करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट बन चुका है और उन्हें तेजी से उभरते नए चेहरे के रूप में फैशन इंडस्ट्री में स्थापित कर रहा है।


News Desk 

