मीनू कुमार हुई केतकी साहित्य रत्न अवार्ड 2025 से सम्मानित
लखनऊ। देश की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था कथा कुंज साहित्य परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन सह सम्मान समारोह -2025 का आयोजन मोहम्मदी, लखीमपुर

लखनऊ। देश की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था कथा कुंज साहित्य परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन सह सम्मान समारोह -2025 का आयोजन मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में देश -विदेश से चयनित कवियों और कवयित्रियों की पावन उपस्थिति और अद्भुत काव्य पाठ का गवाह ये महाभारत कालीन और ऐतिहासिक मोहम्मदी की पावन धरती बनी। संस्थापक गोविन्द गुप्ता और कथा कुंज साहित्य परिषद की पूरी टीम ने कार्यक्रम को अद्भुत और अविस्मरणीय बनाने में बहुत परिश्रम किया। डॉ नीमा पंत ब्रॉन्ड अम्बेसडर की सकारात्मक भूमिका रही।प्रोफेसर स्वर्गीय सुदीप कुमार की पावन स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में देश -विदेश की हस्तियों के साथ हीं साहित्यिक और सामाजिक सक्रिय विभूतिओं ने भाग लिया।पटना से आयी आर जे और बेहतरीन एंकर श्वेता सुरभि ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में कार्यक्रम को संचालित किया और अपनी हाजिर जवाबी से सभी कवियों का मन मोह लिया।वरिष्ठ कवयित्री मंजू श्रीवास्तव, अमेरिका,राधा गुप्ता, पी के सिंह, कवि डॉ प्रीतम कुमार झा, विकास मिश्र "सागर",रानी गुप्ता, रीमा सिन्हा, रंजना डोगरा,श्री पांडे जी, संध्या त्रिपाठी, शिप्रा जी, सारिका सरल, मीनू कुमार, मणि अग्रवाल,इति शिवहरे, आकृति विज्ञा अर्पण, रानी गुप्ता, रीमा सिन्हा, सुरभि सिंह, के साथ के पी सिंह,विकास मिश्र व अन्य कवियों ने ऐसा वातावरण तैयार किया की देर रात तक श्रोतागण काव्य गंगा में गोते लगाते रहे। सभी को सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज जी और छोटी काशी के चेयरमैन विजय शुक्ल जी,नगर पालिका चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा ने सबको शुभकामनायें दी व सम्मानित किया। मीनू कुमार कनिष्का कल्चरल फाउंडेशन की संस्थापिका है।इसके अतिरिक्त इवेंट ऑर्गेनाइजर एवं सोशल एक्टिविस्ट है।काफी समय तक वह मॉडलिंग भी कर चुकी है।इसके अतिरिक्त अनगिनत फैशन इवेंट्स, में जूरी सदस्य भी रही है।।साहित्य में भी उनकी गहन रुचि है।देश के अनेक सामाजिक संस्थाओं, संगठनों ने उनके कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया है।मीनू कुमार कई संगठनों में अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।