रोडवेज बस में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट: गदरपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

गदरपुर। Gadarpur कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार

रोडवेज बस में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट: गदरपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

गदरपुर। Gadarpur कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को टनकपुर निवासी शारदा शंकर द्वारा तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कुछ अज्ञात युवकों ने उत्तराखंड परिवहन की बस में तोड़फोड़ की और चालक समेत यात्रियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। इस आधार पर कोतवाली गदरपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान 2 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी हरजिन्दर सिंह (21 वर्ष), निवासी खुशालपुर, थाना गदरपुर को Kelakhera क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बाइक से घूमने निकला था। महतोष क्षेत्र में एक होटल में शराब पीने के बाद जब वे गदरपुर की ओर लौट रहे थे, तभी एक रोडवेज बस से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। इसी गुस्से में उन्होंने बस का पीछा कर पहले चीनी मिल के पास और बाद में केलाखेड़ा क्षेत्र में बस को रोककर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।