श्री अमृतसर के संस्थापक गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर स्कूल में किया शिक्षण सामग्री एवं प्रसाद का वितरण

Kumaonadmin
2 Min Read

गदरपुर । पंजाब के श्री अमृतसर के संस्थापक और माता पिता को खोकर अनाथ बच्चे के रूप में सेवा कार्य करके विश्व में पहचान बनाने वाले सिख धर्म के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल गदरपुर,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड में बच्चों को गुरु रामदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए चने का प्रसाद एवं शिक्षण सामग्री वितरण की गई । सिख मिशनरी कालेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी हरविंदर सिंह ग्रोवर ने गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। गुरु नानक स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य चंपा पांडे के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंघ ने बताया कि लाहौर में जन्म लेने वाले गुरु रामदास जी ने बचपन में अपने माता-पिता को खो दिया नानी द्वारा उनका पालन पोषण करके चने बेचने के लिए सेवा कार्य में लगा दिया । लाहौर से गोइंदवाल में तीसरे गुरु,गुरु अमर दास जी के सानिध्य में सेवा कार्य आरंभ किया उनकी सेवा और परीक्षा में पास होने पर प्रसन्न होकर उन्होंने चौथे गुरु के रूप में उन्हें गुरु गद्दी सौंपने के साथ अपनी पुत्री बीबी भानी जी का विवाह भी उनसे कर दिया । आज गुरु रामदास जी के नाम पर दरबार साहिब श्री अमृतसर में 24 घंटे निःशुल्क गुरु का लंगर,रहने के लिए सराय अस्पताल, ट्रांसपोर्ट एवं अन्य सेवा कार्य जारी हैं। स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ग्रोवर ने ;बोले सो निहाल सत श्री अकाल ; का जयकारा बुलाकर सभी का धन्यवाद करते हुए गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं प्रदान कीं । इस मौके पर शिक्षिका सरिता, रितु, संजू ,सिया, फरहीन,बुशरा, सानिया, शहनाज एवं रेखा सहित तमाम बच्चे शामिल रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *