कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने रोते हुए बहुत सी बातें कही हैं। साथ ही, उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल साहू की फोटो के साथ दो ऑडियो भी पोस्ट किए हैं। इन ऑडियो में एक महिला और एक पुरुष के बीच बातचीत हो रही है।
इसमें पुरुष बार-बार महिला को भरोसा दिला रहा है कि वो महिला को जेल नहीं जाने देगा। अगर जेल हो भी गई तो तुरंत बाहर निकाल देगा। साथ ही जल्द ही रेखा को निपटाने की बात भी हो रही है।
