कोई पात्र नागरिक न छूटे: रुद्रपुर में मतदाता सूची का विशेष अभियान शुरू, बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे सत्यापन

Kumaonadmin
2 Min Read

रूद्रपुर 16 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जनपद में मतदाता सूची से छूट गए पात्र नागरिकों के नाम जोड़न के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहें है, ताकि यह सुनिश्चित हो सकें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज हाने से वंचित न रह जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान उन पात्र नागरिकों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनका नाम पूर्ववर्ती मतदाता सूची में तो था, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे व्यक्तियों के नामो को सूची में पुनः शामिल करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त जो युवा पहली बार मतदाता बनने के पात्र हुए हैं, उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की निर्धारित प्रक्रिया के बारे में जानकारी और आवश्यक सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें, यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं पाया जाता है तो वे सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सम्पर्क कर सकते है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *