विधानसभा चुनाव-2027: उधमसिंह नगर में EVM और VVPAT जन-जागरूकता अभियान शुरू

Kumaonadmin
3 Min Read

रूद्रपुर 28 नबम्बर 2026 सूचना। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विधान सभा के आगामी समान्य निर्वाचन-2027 में प्रयुक्त होने वाली EVM एवं VVPAT की “प्रथम स्तरीय जांच” (एफ.एल.सी.) पूरी होने के बाद, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों (जैसे-आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, इंडियन नेशनल काँग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मॉर्कसिस्ट) के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में, आयोग द्वारा नियत मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए कुल EVMs (118 BU और 118 CU) और 118 VVPATS निकाली गयी हैं। प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए चिन्हित की गयी इन EVM और VVPAT की सूची भी, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ साझा कर ली गयी है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए प्रयुक्त होने वाली इन EVM और VVPAT को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एक अलग निर्धारित गोदाम (वेयरहाऊस) मे रखा जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि EVM और VVPATS का व्यवहारिक प्रदर्शन (डेमो) दिखाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालयों पर “EVM डेमोस्ट्रेशन सेटर” (EDC) स्थापित किये गये हैं। इन डेमोस्ट्रेशन सेंटर पर आम जनता यह जान सकती है कि EVM और VVPAT के जरिये वोट कैसे डाला जा सकता है। इसके अलावा जन-जागरूकता के उद्देश्यक “मोबाईल डेमोस्ट्रेशन वेन” (MDV) भी जनपद की सभी 09-विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत तैनात की गयी है, जो सभी मतदान केन्द्रों / ग्राम / महौल्लों/वार्ड तथा कलस्टरों तक पहुंचेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा के आगामी सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा होने तक EVM और VVPATS के बारे यह व्यवहारिक जन जगारूकता अभियान जारी रहेगा। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषाण के बाद EVM और VVPAT से जुड़ी जन जागरूकता केवल डिजिटल माध्यमों से ही प्रचारित एवं प्रसारित की जाएगी।

उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम की अवधि में “EVIM डेमोंस्ट्रेशन सेटर” (EDC) / “मोबाईल डेमोस्ट्रेशन वेन” (MDV) के माध्यम से कवर किये गये मतदान केन्द्रों की संख्या, प्रदर्शन देखने वाले लोगों की संख्या और मॉकपोल (दिखावटी मतदान) में प्रतिभाग करने वाले लोगों की संख्या के सम्बन्ध में, प्रत्येक डीईओ / आरओ के द्वारा सप्ताहिक / पाक्षिक आधार पर प्रगति सूचना आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी।

जनपद उधमसिंह नगर में 21 नवम्बर से जन-जागरूकता कार्यकम प्रारम्भ हो चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सम्भ्रान्त मतदाताओं से अपील की है कि उक्त जन-जागरूकता कार्यक्रम में अनिर्वाय रूप से प्रतिभाग करते हुए, मतदान के प्रति अपने कर्तव्यों के साथ लोकतांत्रिक उत्सव में अपनी अवश्य सहभागिता करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *