उत्तराखंड में लोकप्रियता हासिल कर रहे डिजिटल चैनल नजरबट्टू (Nazar Battu) से अभिनेता अर्पण तिवारी जुड़ गए हैं। चैनल में उनका चयन इन-हाउस परमानेंट एक्टर के रूप में हुआ है। अब वे चैनल के आगामी कॉमेडी और इमोशनल वीडियो एपिसोड्स में विभिन्न किरदार निभाते नजर आएंगे। अर्पण के इस नए सफर को लेकर उनके प्रशंसकों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



