ग्लोबल स्टार अवॉर्ड’ के लिए आवेदन आमंत्रित

काठमांडू। ‘ग्लोबल स्टार अवॉर्ड’ के दूसरे संस्करण के लिए आधिकारिक रूप से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पिछले वर्ष पहले संस्करण की सफलता

ग्लोबल स्टार अवॉर्ड’ के लिए आवेदन आमंत्रित

काठमांडू। ‘ग्लोबल स्टार अवॉर्ड’ के दूसरे संस्करण के लिए आधिकारिक रूप से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पिछले वर्ष पहले संस्करण की सफलता के बाद आयोजकों ने इस बार कार्यक्रम को और अधिक भव्य, व्यवस्थित और प्रभावशाली बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह अवॉर्ड समारोह राजधानी काठमांडू स्थित नेपाल पुलिस क्लब में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन दक्ष इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है। संस्था के प्रमुख एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष, सीनियर मेकअप आर्टिस्ट टेकराज पांडे के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष ‘प्याजेंट नेपाल’ को एसोसिएट पार्टनर के रूप में जोड़ा गया है।
अवार्ड समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसमें कला, संस्कृति, सौंदर्य, व्यवसाय, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तित्व शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया एक विशेषज्ञ ज्यूरी टीम द्वारा मूल्यांकन के आधार पर की जाएगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष टेकराज पांडे ने बताया कि इस अवॉर्ड का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने वाले लोगों को सम्मान देना और उनके कार्यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा, “हम प्रतिभा, मेहनत और समर्पण को सम्मानित करते हुए उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करना चाहते हैं।”
गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी स्थान पर आयोजित पहले संस्करण को काफी सराहना मिली थी। कार्यक्रम में देश और विदेश से जुड़े कई प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया था, जिससे इस अवॉर्ड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई।
आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष का ‘ग्लोबल स्टार अवॉर्ड’ और भी व्यापक स्तर पर सफल होगा और नए प्रतिभाशाली चेहरों को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।