वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिंदुखत्ता आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध मिट्टी से भरा हाईवा सीज

बिन्दुखत्ता, तराई पूर्वी वन प्रभाग तराई पूर्वी वन प्रभाग में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी से भरे एक हाईवा वाहन को सीज किया है।

प्रभागीय वन अधिकारी (DFO), तराई पूर्वी वन प्रभाग के निर्देशों पर वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता आरक्षित वन क्षेत्र के टेंट चौराहे के समीप गश्त के दौरान अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रहे एक हाईवा डंपर (वाहन संख्या: UK04CC 1937) को पकड़ लिया।

वन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर डोली रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले में वन अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कार्रवाई में शामिल वन विभाग की टीम

इस अभियान को गौला रेंज की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रकार हैं

संदीप सुठाँ  वन दरोगा, गौला रेंज बलवन्त सिंह खाती  वन रक्षक दीपक भण्डारी वन रक्षक हयात सिंह  वाहन चालक (आउटसोर्स)टीम में उपरोक्त के अलावा बेकअप स्टाफ श्री दीप चन्द्र आर्या वन दरोगा, श्री शंकर पनेरू वन दरोगा, दीपक पेन्टोला वन रक्षक, गणेश सम्भल वन रक्षक आदि ।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध खनन अथवा परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।