राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार–2026 | विशेष क्षेत्रीय पुरस्कार
रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म निवासी श्री सागर सिंह रावत, पुत्र श्री योगेंद्र सिंह रावत ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार–2026 के अंतर्गत देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान (Best Dairy Farmer Rearing Indigenous Cattle/Buffalo Breeds) श्रेणी में पूर्वोत्तर एवं हिमालयी क्षेत्र का विशेष पुरस्कार प्राप्त कर जनपद एवं उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।


यह सम्मान देशी पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन, उन्नत नस्लों के पालन तथा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।
इस विशेष पुरस्कार के अंतर्गत ₹2 लाख की नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए जाते हैं।
यह उपलब्धि जनपद के पशुपालकों को देशी पशु नस्लों के संरक्षण, वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन एवं आधुनिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।