पंजाबी महासभा की नगर कार्यकारिणी का शिल्पी अरोड़ा ने किया स्वागत, स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

Kumaonadmin
2 Min Read

गदरपुर। पंजाबी महासभा की नगर कार्यकारिणी का ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा द्वारा अपने कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिल्पी अरोड़ा ने नगर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, उपाध्यक्ष गौरव मदान, महामंत्री सागर गंडा और कोषाध्यक्ष रवि सचदेवा सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा से सेवा, भाईचारा, त्याग और समाज हित में अग्रणी रहा है। गदरपुर में पंजाबी समाज का सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के अनुभव और ऊर्जा से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के उत्थान के कार्य और तेजी से होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ेगी, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी और जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी एकता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रमोद बजाज ने शिल्पी अरोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान और स्नेह कार्यकारिणी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाबी महासभा गदरपुर समाज के हित, भाईचारे और सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएगी। महामंत्री सागर गंडा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *